Apr 25

भारत मेँ प्रसारण का इतिहास

भारत में रेडियो प्रसारण का आगाज़ 23 जुलाई 1927 को हुआ था ।

                         आज़ादी के बाद भारत भर में कई रेडियो स्‍टेशनों का बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ । पचास के दशक के उत्‍तरार्द्ध में आकाशवाणी के प्राईमरी-चैनल देश के सभी प्रमुख शहरों में सूचना और मनोरंजन की ज़रूरतें पूरी कर रहे थे । किन्‍हीं कारणों के रहते तब आकाशवाणी से फिल्‍मी–गीतों के प्रसारण पर रोक लगा दी गयी थी । ये फिल्‍म-संगीत का सुनहरा दौर था । फिल्‍म जगत के तमाम कालजयी संगीतकार एक से बढ़कर एक गीत तैयार कर रहे थे ।

yunus

उन दिनों श्रीलंका ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की विदेश सेवा, जिसे हम और आप रेडियो सीलोन के नाम से जानते हैं, हिंदी फिल्‍मों के गीत बजाती थी और अपने प्रायोजित कार्यक्रमों के ज़रिये तहलका मचा रही थी । ऐसे समय में आकाशवाणी के तत्‍कालीन महानिदेशक गिरिजाकुमार माथुर ने पंडित नरेंद्र शर्मा, गोपालदास, केशव पाँडे और अन्‍य सहयोगियों के साथ एक अखिल भारतीय मनोरंजन सेवा की परिकल्‍पना की । इसे नाम दिया गया विविध भारती सेवा । आकाशवाणी का पंचरंगी कार्यक्रम ।

यहां पंचरंगी का मतलब ये था कि इस सेवा में पांचों ललित कलाओं का समावेश होगा । तमाम तैयारियों के साथ तीन अक्‍तूबर 1957 को विविध भारती सेवा मुंबई में शुरू की गयी । विविध भारती पर बजा पहला गीत पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखा था और संगीतकार अनिल विश्‍वास ने स्‍वरबद्ध किया था । इसे प्रसार गीत कहा गया और इसके बोल थे नाच मयूरा नाच । इसे मशहूर गायक मन्‍ना डे ने स्‍वर दिया था । आज भी ये गीत विविध भारती के संग्रहालय में मौजूद है । अखिल भारतीय मनोरंजन सेवा विविध भारती की पहली उदघोषणा शील कुमार ने की थी ।

विविध भारती सेवा का स्‍टूडियो मुंबई में था । देश भर के बहुत काबिल प्रोड्यूसरों और उदघोषकों को विविध भारती के लिए बुलवाया गया था । ताकि आकाशवाणी की ये मनोरंजन सेवा शुरू होते ही बेहद लोकप्रिय हो जाये ।

शुरूआती कार्यक्रम:

जयमाला और हवामहल विविध भारती के शुरूआती कार्यक्रम रहे हैं । ये कार्यक्रम आज पचास सालों बाद भी उतनी ही लोकप्रियता के साथ चल रहे हैं । जयमाला सोमवार से शुक्रवार तक फौजी भाईयों की पसंद के फिल्‍मी गीतों का कार्यक्रम है । जबकि शनिवार को कोई मशहूर फिल्‍मी-हस्‍ती इसे पेश करती है और विगत कुछ वर्षों से रविवार को जयमाला का नाम जयमाला संदेश होता है । जिसमें फौजी भाई अपने आत्‍मीय जनों को और फौजियों के आत्‍मीय जन देश की सेवा कर रहे इन फौजियों के नाम अपने संदेश विविध भारती के माध्‍यम से देते हैं । ये कार्यक्रम लगातार लोकप्रियता के शिखर पर है । यहां यह रेखांकित कर देना ज़रूरी है कि विविध भारती पहला ऐसा रेडियो चैनल या मीडिया चैनल था जिसने खासतौर पर फौजियों के लिए कोई कार्यक्रम आरंभ किया था । बाद में इस फॉरमेट की नकल कई चैनलों ने की ।

हवामहल नाटिकाओं और झलकियों का कार्यक्रम है ।

पहले ये रात सवा नौ बजे हुआ करता था । आज इसका समय है रात आठ बजे । हवामहल के लिए झलकियां और नाटक देश भर से तैयार करके भेजे जाते हैं । एक ज़माने में असरानी, ओम पुरी, ओम शिवपुरी, अमरीश पुरी, दीना पाठक, यूनुस परवेज़ जैसे कई नामचीन कलाकारों ने हवामहल के नाटकों में अभिनय किया है । हवामहल की कई झलकियां आज भी लोगों की स्‍मृतियों में हैं । इसकी खास तरह की संकेत-ध्‍वनि लोगों को अभी भी नॉस्‍टेलजिक बना देती है ।

जयमाला विविध भारती का गौरवशाली कार्यक्रम रहा है ।

इसमें देव आनंद, धर्मेंद्र, राजकुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्‍चन समेत कई नामचीन कलाकार फौजी भाईयों से अपने मन की बात कह चुके हैं । अभिनेत्री नरगिस ने विविध भारती पर पहला जयमाला कार्यक्रम पेश किया था । इसके बाद तो फौजी भाईयों के इस कार्यक्रम में आशा पारेख, माला सिन्‍हा, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी से लेकर अमृता राव तक कई तारिकाएं शामिल हो चुकी हैं ।

जयमाला से फौजियों का प्‍यार जगज़ाहिर रहा है । जब कारगिल युद्ध हुआ तो विविध भारती फौजी भाईयों के लिए एक माध्‍यम बन गया, फौजियों ने अपनी सलामती के संदेश ‘हैलो जयमाला’ के माध्‍यम से अपने परिवार वालों तक पहुंचाए थे ।

विविध भारती की सतत लोकप्रियता :

विविध भारती ने अपनी लोकप्रियता का ज़बर्दस्‍त दौर देखा है । सन 1967 से विविध भारती पर विज्ञापन प्रसारण सेवा का आरंभ हुआ । इसके बाद से विज्ञापनों के लिए हमारे दरवाज़े खोल दिये गये । विज्ञापनदाआतों को विविध भारती एकमात्र ऐसा चैनल लगता था जिसके ज़रिए वो देश के कोने-कोने तक पहुंच बना सकते थे । विज्ञापन प्रसारण सेवा के आने के बाद प्रायोजित कार्यक्रमों का इतिहास शुरू हुआ । जिसमें बिनाका गीत माला, एस कुमार्स का फिल्‍मी मुक़दमा, मोदी के मतवाले राही, सेरिडॉन के साथी, इंस्‍पेक्‍टर ईगल जैसे अनेक रेडियो कार्यक्रम उतने ही लो‍कप्रिय थे जितने आज के टी वी धारावाहिक । विविध भारती के विज्ञापन प्रसारण केंद्र लगातार बढ़ते चले गये । ऐसे केंद्रों ने स्‍थानीय ज़रूरतों को भी पूरा किया और विविध भारती के मुंबई से‍ किये जाने वाले प्रसारणों को भी जनता तक पहुंचाया । आज भी विज्ञापनदाता अपनी वस्‍तुओं और सेवाओं के प्रचार के लिए विविध भारती का सहारा लेते हैं । फिल्‍मों के प्रचार के लिए भी विविध भारती एक बेहतरीन माध्‍यम सिद्ध हुआ है ।

Video

Playback Singer Shamshad Begum left us

Dear VBS Fans,

We would like to share with you this sad news that our favorite playback singer of golden times is no more. As a tribute to her singing we present here a song in her voice form the movie Mela.

Apr 15

आपके पत्र विविध भारती सेवा के नाम

Vividh Bharti Service gets hundreds of mails everyday from our loving listener’s like you. We love to receive and read all of them. Here i’m presenting the scans of a few and hope our online friends would like and appreciate the efforts of authors. I wish some of you can also see their letters here.

40886

421166

437749

475590

509102

928453

1950630

3830719

4232126

4864583

Apr 13

Actress & Singer सुलक्षणा पंडित Presenting Special जयमाला

Well known Actor & Singer Sulakshana Pratap Narain Pandit presented Special Jaimala for our Brave Soldiers few years ago. She has won Filmfare Award. Famous musician duo Jatin & Lalit are her brothers. Her younger sister Vijeta Pandit achieved fame with her debut movie Love Story.

SulakShna Pandi @ VBS Studios

Feb 18

VBS Live

The Live Online Stream of Vividh Bharti Service is available at Voice Vibes and can be accessed by clicking on the image below. Happy Listening — Desh Ki Surili DhaDakan!


Voicevibes

Feb 06

Live Radio Stream Available

Dear users,
The audio stream has started working and is online now.
I wish to send thanks to Raj from all our listeners.

Happy Listening Vividh Bharati Live Stream

Jan 01

नव वर्ष की मंगल कामनायें

सभी श्रोताओं को विविध भारती परिवार की ओर से नये साल की ढेर सारी शुभकामनायें।

Dec 03

Yunus Khan @ FM Rainbow Studios, Panaji, Goa

Yunus Khan @ FM Rainbow, Panaji

Yunus Khan @ FM Rainbow, Panaji

Oct 26

दीपावली की शुभकामनायें

विविध भारती परिवार और विविध भारती सेवा के सभी कर्मचारियों की ओर से सभी श्रोताओं को

दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें ।

 

Greetings of Diwali

Greetings of Diwali

Jun 19

Download: Udaipur Ki Train

Listen & Download,

Free & Easy Download RIGHT Click Here and Save

Older posts «